![]() |
| "Indian cricketer T Natarajan during the Vijay Hazare Trophy in, Bangalore." by Dee03 is licensed under CC BY-SA 4.0 |
इंडियन क्रिकेट टीम के जाने-माने प्लेयर टी नटराजन ने अपने मेहनत और अथक प्रयास के बल पर क्रिकेट की दुनिया में एक बेहतरीन मुकाम हासिल कर रखा है.
आज आप सभी के साथ इसी महान खिलाडी के ऊपर Biography [ Biography Of T Natarajan In Hindi ] शेयर करने जा रहा हूँ.
T Natarajan Biography In Hindi
| नाम | T Natarajan |
|---|---|
| पूरा नाम | थंगरसु नटराजन |
| लोकप्रिय नाम | Yorker King, मुस्तफिजुर रहमान |
| D.O.B | 27 May, 1991 |
| लंबाई | 175 cm |
| पिता | थंगराज नटराजन |
| माता | संता नटराजन |
| पत्नी | पवित्रा नटराजन |
| जन्म स्थान | सालेम,तमिलनाडु,इंडिया |
| गेंदबाज़ी | Left-Arm Medium-Fast |
| बल्लेबाज़ी | Left-Hand-Bat |
| ODI Debut | 2 Dec, 2020 [vs ऑस्ट्रेलिया ] |
| T20 Debut | 4 Dec, 2020 [vs ऑस्ट्रेलिया ] |
| स्कूल | Local Government School |
| Graduation | A.V.S College Of Arts & Science, T.N. |
टी नटराजन का जन्म 27 मई, 1991 में तमिलनाडु के सालेम जिले में हुआ था. T Natarajan का पूरा नाम थंगरसु नटराजन है. इनके पिता थंगराज नटराजन और माँ संता नटराजन एक बहुत ही सामान्य परिवार से है.
साल 2015 में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत Ranji Trophy से किया. इस मैच में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किया और बतौर बल्लेबाज़ 2 रन ही बना सके.
T Natarajan अपने प्रदर्शन के आधार पर Under 16s और Under 19s खेले बगैर ही Ranji Trophy के लिए चुने गए थे. लेकिन इनके गलत Bowling Action को लेकर बहुत सवाल उठा और अंत में उन्होंने अपने Bowling Action को सुधारा.
इसके तुरंत बाद साल 2016 में उन्हें तमिलनाडु प्रीमियर लीग में टीम "डिंडीगुल ड्रैगंस" की तरफ से खेलने का मौका मिला। इस लीग में टी नटराजन ने सात मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए. इस प्रदर्शन के कारण वे इस लीग में 5th हाईएस्ट विकेट टेकर रहे.
T Natarajan लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट शैली के साथ बॉलिंग तथा लेफ्ट हैंड बैटिंग करते हैं और 175 सेंटीमीटर की अच्छी हाइट इनकी बॉलिंग को काफी बेहतरीन बनाता है.
टी नटराजन के बॉलिंग प्रदर्शन की वजह से उन्हें तमिलनाडु में मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश का बेहतरीन बॉलर) कहा जाता है। अपने क्रिकेट कैरियर को एक मुकाम पर पहुंचाने के बाद उन्होंने जून 2018 में शादी कर ली। उनकी पत्नी का नाम पवित्रा नटराजन है.
T Natarajan के करियर की शुरुआत
आईपीएल में टी नटराजन का करियर!
साल 2017 में टी नटराजन किंग्स xi पंजाब की तरफ से खेले थे और इस आईपीएल 2017 के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। इनका ऑक्शन तीन करोड रुपए में हुआ था, लेकिन आईपीएल 2017 में इन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
आईपीएल 2018 में टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में चुने गए थे। इस बार उनका ऑक्शन महज 3 लाख रूपये में हुआ था लेकिन उन्हें खेलने का मौका इस बार भी नहीं मिला.
आईपीएल 2019 में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया था, लेकिन आईपीएल 2020 में वह समय आ गया, जब टी नटराजन को पूरी दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला और इस बार उन्होंने भी अपना जलवा बिखेरा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज का विकेट लिया। उनकी Yorker इतनी सटीक होती है कि ब्रेट ली जैसे क्रिकेट के लेजेंड्स भी इनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए.
टी नटराजन का इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर!
टी नटराजन का इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. 2 दिसंबर 2020 को इंडियन टीम में शामिल होकर उन्होंने अपना पहला ODI ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला और इस मैच में बतौर गेंदबाज 10 ओवर में दो विकेट चटकाए.
4 दिसंबर 2020 को टी नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध T20 मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करके 3 विकेट अपने नाम किया और इस मैच में इनका पहला विकेट ग्लेन मैक्सवेल का था.
इस तरह अपने मेहनत और खुद पर विश्वास के बल पर आज एक छोटे शहर का युवा खिलाड़ी बड़े-बड़े जगहों पर अपने नाम का परचम लहरा रहा है.
आज भी टी नटराजन अपनी इस सफलता के लिए अपने मां बाप और गुरु के बाद अपने बचपन के दोस्त जय प्रकाश को श्रेय देता है, टी नटराजन के अनुसार जब भी उनके पास किसी भी चीज की कमी होती थी, जयप्रकाश हर तरह से उनकी मदद करता था.
नोट्स: आईपीएल 2020 में टी नटराजन ने अपनी जर्सी पर "जे. पी. नट्टू" लिखवाया था। यहां 'जे. पी.' का मतलब टी नटराजन के बचपन का दोस्त जयप्रकाश है और 'नट्टू' नटराजन को उनके दोस्त प्यार से बुलाते हैं
टी नटराजन ने गरीबी से संघर्ष करके सफलता पाने के बाद यह महसूस किया कि ऐसे कितने ही खिलाड़ी होंगे जो सिर्फ पैसे और सुविधाओं के ना होने की वजह से अपनी मंजिल नहीं पा सकते.
इसी सोच के कारण ही टी नटराजन ने सालेम, तमिलनाडु में अपनी खुद की क्रिकेट एकेडमी "नटराजन क्रिकेट एकेडमी" की शुरुआत की, और यहां वे कई क्रिकेट कोच के द्वारा युवाओं को मुफ्त में क्रिकेट सिखाते हैं और उनकी प्रतिभा को उड़ान भरने का मौका देते हैं.
Do You Know?
Q1. What Is The Full Name Of T Natarajan?
Ans: Thangarasu Natarajan.
Q2. Is Natarajan Married?
Ans: Yes [His wife's name is Pavitra Natarajan]
Q3. Is T Natarajan Brahmin?
Ans: Yes
Q4. What Is J.P Nattu Mean?
Ans: J.P Stand For Jay Prakash & Nattu Stand For Natarajan
Q5. What Is The Age Of T Natarajan?
Ans: 29 Years.
निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने जाना [Biography Of T Natarajan In Hindi ] कैसे सिर्फ मेहनत और विश्वास के बल पर एक सामान्य परिवार का युवा आज एक बड़े मुकाम पर पहुंच चुका है.
इसी तरह हमें भी कभी मेहनत करना छोड़ना नहीं चाहिए, और खुद पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए.


0 टिप्पणियाँ